Punjab News: ऑपरेशन के लिए आए मरीज ने अस्पताल की 5वीं मंजिल से लगाई छलाँग

by Nishi_kashyap
अस्पताल

अमृतसर, 24 जुलाई, 2025: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल से एक बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की आज सुबह एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह (उम्र 45) निवासी वेरका के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलजिंदर सिंह 2 बच्चों का पिता था और एक फैक्ट्री में काम करता था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारी एडीसीपी हरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने अपनी जान देदी। कई दिन पहले इस व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उसके हाथ और दिमाग में चोटें आई थीं और वह इलाज के लिए अस्पताल आया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी और आज उसका ऑपरेशन होना था।

मृतक अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल आया था। लेकिन अचानक उसने अस्पताल की 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Punjab News:10 बजे से सुबह 6 बजे तक पंजाब के इस ज़िले में लगी ये पाबंदी

You may also like