मोगा, 24 जुलाई, 2025: पंजाब के मोगा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बतादें की मोगा के संधुआना गाँव में मोमबत्ती की रोशनी में एक महिला की डिलीवरी की गई। एक गर्भवती महिला के परिजनों ने मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर मोमबत्ती से डिलीवरी कराने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों का कहना है कि मोगा सिविल अस्पताल में मोमबत्ती से डिलीवरी करवाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि मोगा सिविल अस्पताल में न तो लाइट है और न ही यहाँ बिस्तर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वे आज शाम 6 बजे आए थे और उस समय मोगा सिविल अस्पताल में लाइट नहीं थी और डॉक्टरों ने उन्हें मोमबत्ती लाने के लिए भी कहा है।
वहीं, जब एक पत्रकार ने एसएमओ डॉ. गगन से बात की, तो उन्होंने कहा कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट की समस्या जरूर है, लेकिन अब लाइट आ गई है। साथ ही डॉक्टर ने यह भी माना कि मोगा सिविल अस्पताल में लाइट जनरेटर से चल रही है।
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की कड़ी कार्रवाई! 509 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ़्तार