नई दिल्ली, 23 जुलाई 2025: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक वांछित आतंकी आकाश दीप उर्फ बाज को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आकाश दीप पर 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के बटाला में किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप है। इस हमले की जिम्मेदारी BKI ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी।
स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक के मुताबिक, आकाश दीप दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में भी वांछित था। हमले के बाद BKI की सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली को भी निशाना बनाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी और आकाश दीप की तलाश में जुट गई थी।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आकाश दीप विदेश में बैठे BKI के हैंडलरों के सीधे संपर्क में था। दिल्ली पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बटाला हमले में उसकी भूमिका कितनी अहम थी, उसने कितने ठिकाने बदले, और भारत में खालिस्तानी नेटवर्क के साथ उसके कनेक्शन कितने गहरे हैं।
ये भी देखे: Punjab News: AGTF को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा की हथियारों का जखीरा जब्त