गुरदासपुर, 23 जुलाई 2025: आज सुबह गुरदासपुर जिले के दीनानगर बाइपास के पास एक स्कूल बस के पलटने की घटना सामने आई है। लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह खराब मौसम और तंग रास्ता बताया जा रहा है। तेज बारिश से सड़क फिसलन भरी हो गई थी। जिसके चलते ड्राइवर बस का संतुलन नहीं रख सका और बस पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और बच्चों को जल्दी से बस से बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने फौरन राहत कार्य शुरू किए। चंद मिनटों में दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
ये भी देखे: जालंधर में स्कूल बस ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में बताया जा रहा ड्राइवर