भारत सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बाद चीनी नागरिकों को वीजा देगा भारत

by Manu
चीनी वीजा

नई दिल्ली, 23 जुलाई 2025: भारत सरकार ने पांच साल बाद एक बड़ा फैसला लेते हुए चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से लागू होगी। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान मार्च 2020 में भारत ने सभी पर्यटक वीजा अस्थायी रूप से बंद कर दिए थे। तब से चीनी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं रुकी हुई थीं।

दूतावास ने यह भी बताया कि बीजिंग के भारतीय वीजा केंद्र में पासपोर्ट वापसी के लिए आवेदन करते समय एक आधिकारिक ‘पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर’ देना जरूरी होगा।

गौरतलब है कि कोविड-19 और जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच यात्राएं और आपसी संपर्क लगभग रुक गए थे। हाल के वर्षों में चीन ने भारतीय छात्रों और व्यापारियों को वीजा देना शुरू किया था। वही आम पर्यटकों के लिए पाबंदियां बनी हुई थीं।

ये भी देखे: पाकिस्तानी हिंदुओं का वीजा रद्द नहीं होगा, भारत सरकार का बड़ा ऐलान

You may also like