Himachal News: किसान अब इस तारीख़ तक करवा सकेंगे मक्की और धान की फसलों का बीमा

by Nishi_kashyap
फसलों का बीमा

ऊना, 23 जुलाई, 2025: प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, जलभराव, सूखा और ओलावृष्टि आदि से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ इस साल खरीफ सीजन के दौरान भी किसानों को दिया जा रहा है। कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ कुलभूषण धीमान ने जानकारी देते बताया कि जिला ऊना में इस योजना के तहत मक्की और धान की फसल का बीमा किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। पहले इसके लिए 15 जुलाई तिथि निर्धारित की गई थी।

उन्होंने बताया कि मक्की व धान की फसलें उगाने वाले बंटाईदारों, काश्तकारों सहित सभी किसान जिला की सभी अधिसूचित तहसीलों और उप तहसीलों में यह बीमा करवा सकते हैं। इस योजना से संबंधित अधिसूचना विभाग की वेबसाइट agriculture.hp.gov.in पर उपलब्ध है। इसके साथ ही बीमा करवाने के लिए किसानों को पहचान पत्र, आधार कार्ड, अपना फोटो और अपनी भूमि के कागजात सहित बीमा कंपनी या नजदीकी लोक मित्र केंद्रों, बैंकों या ऑनलाइन के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP News: अब इन छात्रों को भी मिलेगी स्कॉलरशिप, पढ़ें नया नियम

You may also like