लखनऊ,23 जुलाई, 2025: योगी सरकार छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई योजना का लाभ देने वाले वाले अभ्यर्थियों को राहत देने वाली है। जानकारी के लिए आपको बतादें की प्रदेश में छात्रवृत्ति योजना में लाभ लेने के लिए आय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। सामान्य, पिछड़े व अल्पसंख्यक छात्रों के लिए परिवार की सालाना आय सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये सालाना किए जाने का फैसला लिया गया है।
बता दें कि हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई योजना का लाभ मिलता है। सरकारी, सहायता प्राप्त सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी निजी संस्थानों के लिए यह योजना लागू है। अभी एससी-एसटी छात्रों के लिए सालाना आयसीमा 2.5 लाख रुपये है। शेष सभी वर्गों के लिए यह आय सीमा दो लाख सालाना है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रवृत्ति के नियमों में एकरूपता लाने का फैसला किया गया है। इसलिए सभी वर्गों के लिए आयसीमा एक समान की जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्रियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। जो प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं जल्द ही उन्हें सीएम के सामने पेश किया जाएगा। हालाँकि सरकार के इस फैसले से कई लाख छात्रों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: एक लाख के पार पहुँची सोने की कीमत, चाँदी का भाव ऑल टाइम हाई पर