31
चंडीगढ़, 23 जुलाई 2025: चंडीगढ़ पुलिस को आज अपना नया पुलिस महानिदेशक (DGP) सागर प्रीत हुड्डा के रूप में मिल गया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर सेक्टर 26 की आरटीसी पुलिस लाइन में एक शानदार परेड का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट और सलामी देकर अपने नए प्रमुख का स्वागत किया।
इस समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और जवान शामिल हुए। सभी ने नए डीजीपी के प्रति अपनी निष्ठा और सहयोग का भरोसा जताया। परेड में पुलिस बल के अनुशासन और गरिमा की शानदार झलक देखने को मिली।
सागर प्रीत 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले हरियाणा सहित कई राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

ये भी देखे: सागर प्रीत हुड्डा बने चंडीगढ़ के नए DGP, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है हुड्डा