Himachal News: पानी के टैंक में डूबने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत

by Nishi_kashyap
पानी टैंक

हिमाचल,21 जुलाई,2025: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित दालंग से एक दुखद घटना की खबर सामने आई है। दालंग में आर्मी कैंप के नजदीक बने पानी के एक टैंक में नहाते समय दो प्रवासी मजदूरों के बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्चों के माता पिता उस समय खेतों में काम कर रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन बच्चे नहाने के लिए पानी के टैंक में उतरे थे, लेकिन उनमें से दो गहरे पानी में चले गए और डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची।

केलांग की डीएसपी (DSP) रश्मि शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चों के शव उनके माता-पिता को सौंप दिए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: UP News: सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, पढ़ें पूरी ख़बर

You may also like