UP News: अराजक तत्वों ने तोड़ी डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

by Nishi_kashyap
प्रतिमा

प्रयागराज,21 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गाँव में आज सुबह अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को गाँव के पास नहर में देखा। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को शांत कराया।

पुलिस उपायुक्त कुलदीप कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया सूचना पर फूलपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। थाना प्रभारी ने मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। प्रशासन ने लोगों को नई प्रतिमा लगाने का भरोसा दिया है।

गांव में फिल्हाल पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। कानून का उलंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सोने-चाँदी की कीमतों में ज़ोरदार उछाल, कीमत जान लग सकता है आपको बड़ा झटका

You may also like