PSEB ने अनुपूरक परीक्षा का किया ऐलान, डेटशीट किया जारी

by Manu
PSEB

चंडीगढ़, 19 जुलाई 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट, री-अपीयर, ओपन स्कूल, अतिरिक्त विषय और ओपन स्कूल ब्लॉक-2) के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। ये परीक्षाएं 8 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होंगी। डेटशीट, दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें और अपनी तैयारी शुरू करें।

ये भी देखे: Punjab Board Result 2025: पंजाब बोर्ड ने जारी किए 12वी के रिजल्ट, यहा करें चेक

You may also like