Naxal Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलीयों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

by Manu
Naxal Encounter

नारायणपुर, 18 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxal Encounter)  के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दोपहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने छह माओवादियों को मार गिराया।

मुठभेड़ स्थल से छह नक्सलियों के शव के साथ-साथ एके-47 और एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षाबल नक्सलियों (Naxal Encounter) के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर रहे हैं।

ये भी देखे: सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी चोट: गोगुंडा पहाड़ियों पर मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर

You may also like