UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

यूपी, 20 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने अपनी जड़े मज़बूत करली हैं। जानकारी के लिए आपको बतादें की उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 जुलाई तक पश्चिमी यूपी के कई जिले भारी बारिश की चपेट में आ सकते हैं, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही पूर्वी, मध्य और पश्चिमी तीनों हिस्सों के ज़्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद और उनके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में लगातार बारिश के कारण लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश में है वज्रपात का व्यापक खतरा

उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस अलर्ट में गाजीपुर, मऊ, बलिया, सोनभद्र, चंदौली, संत कबीर नगर, बस्ती,देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, हरदोई, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं। .

यह भी पढ़ें: UP News: इस गाँव में पेड़ पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, लाेगाें में दहशत का माहाैल

You may also like