UP News: इस गाँव में पेड़ पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, लाेगाें में दहशत का माहाैल

by Nishi_kashyap
तेंदुआ

भराड़ी,18 जुलाई, 2025: बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं की बम्म पंचायत के ठाना करुंगुही क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद हड़कंप मच गया। लोगों को एक तेंदुआ पेड़ पर बैठा दिखाई दिया।

तेंदुए की अचानक मौजूदगी से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार ठाना गाँव निवासी नानक चंद ने सबसे पहले तेंदुए को पेड़ पर बैठे देखा। उन्होंने तुरंत उसकी वीडियो बनाई। उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान मनीष शर्मा को दी। पंचायत प्रधान ने मामले की गंभीरता से लेते हुए तुरंत वन विभाग भराड़ी को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक तेंदुआ पेड़ से नीचे उतरकर जंगल की ओर भाग गया था।

ग्रामीणों राजेंद्र, विजय, अभिषेक,रमेश, चमन व कमलेश के अनुसार, तेंदुए की मौजूदगी बच्चों, महिलाओं और पशुधन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है। भराड़ी क्षेत्र में कुछ साल पहले तेंदुआ एक बच्चे पर हमला कर चुका है, वहीं दधोल क्षेत्र में तेंदुए ने एक रसोइए को अपना शिकार बना लिया था। इस दाैरान तेंदुए ने उसका आधा शरीर खा लिया था।

वन विभाग भराड़ी के रेंज ऑफिसर मदन लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग को तेंदुए की सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया था। लेकिन टीम जब पहुँची तो तेंदुआ वहाँ नहीं था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सावधान रहें और तेंदुआ दोबारा दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

यह भी पढ़ें: UP News: जहरीले जिव के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

You may also like