UP News: संत समाज ने सीएम योगी से की ऑपरेशन कालनेमी चलाने की मांग

by Nishi_kashyap
ऑपरेशन कालनेमी

मथुरा,18 जुलाई, 2025: मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिका कर्ता पंडित दिनेश फलाहारी का कहना है की वृंदावन में अपनी पहचान छुपाकर बहुत कालनेमी रह रहे हैं जिन्हें वृंदावन से बाहर निकाला जाना चाहिए।

महामंडलेश्वर महाराज ने कहा कि यह लोग हमारे धर्म को नहीं मानते हैं और ना ही हमारे पंथ को मानते हैं। लेकिन फिर भी यह वृंदावन में कालनेमि बनकर छुपे हैं। उन्होंने बताया की कई बार पूछताछ करने की भी कोशिश की गई, तो यह लोग आधार कार्ड नहीं दिखाते हैं। वहीं स्वामी बृजेश महाराज ने कहा कि कुछ लोग बहरूपिया का भेष बदल कर हमारे धर्म में आ रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।

सुमित कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारे मंदिरों के बाहर बहुत कालनेमी व्यापार कर रहे हैं उनको बाहर निकलवाना चाहिए। राष्ट्रीय मंत्री राजेश पाठक ने कहा कि दूसरे धर्म के लोग हमारे धर्म में घुसकर हमारी बहन बेटियों के साथ संवाद कर रहे हैं, लव जिहाद की घटना को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग किया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें: UP News: सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सपा सांसद ने उठाए कई सवाल

You may also like