लखनऊ,17 जुलाई, 2025: योगी सरकार विधायकों को हाईटेक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण देगी। 17 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विधायकों को एआई (AI) के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।
कामकाज को बनाया जाएगा प्रभावी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व्यवस्थाओं के साथ ही विधायकों को भी हाईटेक बनाने की तैयारी में है। विधायकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई से जोड़ा जाएगा। मानसून सत्र के दौरान एक विशेष सत्र में विधायकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की जानकारी दी जाएगी ताकि उनके कामकाज को और प्रभावी बनाया जा सके।
समस्याओं का समाधान करने में मिलेगी मदद
प्रशिक्षण में एआई (AI) के उपयोग से विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। साथ ही नीति निर्माण और जनहित के कार्यों को बेहतर तरीके से करने में भी सहायता मिलेगी। यह पहल राज्य में शासन प्रणाली को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े: UP News: होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद कुमार वर्मा को पद से किया निलंबित