यूपी,17 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते आठ वर्षों में 188 प्राचीन मंदिरों सौंदर्यीकरण करवाया है। जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ ही तीर्थ यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।
पर्यटन विभाग, यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लि. और यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. के सहयोग से प्रदेश भर में पर्यटन ढाँचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएँ शुरू होंगीं। जिसके तहत योगी सरकार कई प्राचीन शिव मंदिरों का कायाकल्प करेगी। इनमें से ज्यादातर मंदिर, पिछली सरकारों में उपेक्षा के कारण दुर्दशा के शिकार थे।
बतादें की बीते आठ साल में प्रदेश सरकार ने 188 प्राचीन मंदिरों का सौंदर्याकरण कराया है। सरकार के इस बड़े कदम से धार्मिक पर्यटकों के साथ -साथ तीर्थयात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है।
रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन के माध्यम से खाद्य उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। इन पर्यटन विकास परियोजनाओं से होटल, रेस्तरां, परिवहन, गाइड सेवाओं और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में नए रोजगार के द्वार खुल रहे हैं।
यूपी बन रहा देश का अग्रणी पर्यटन गंतव्य
उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी पर्यटन गंतव्य स्थल बन रहा है। प्रदेश सरकार हैरिटेज पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। सरकार 11 विरासत स्थलों को विकसित करने की रूपरेखा बना चुकी है।
यह भी पढ़े: Gold Price Alert: गोल्ड की कीमतों को लेकर बड़ी अपडेट, 15% तक बढ़ सकते हैं दाम