NCERT New Changes: NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो अब बाजार में उपलब्ध हैं। नई किताब में दिल्ली सल्तनत और मुगल काल को लेकर नया दृष्टिकोण पेश किया गया है।
बाबर को “क्रूर विजेता” के रूप में चित्रित किया गया है, जबकि अकबर को सहिष्णुता और क्रूरता का मिश्रण वाला शासक बताया गया है। औरंगजेब के बारे में भी बदलाव किए गए हैं, जिसमें उन्हें मंदिरों और गुरुद्वारों को तोड़ने वाला शासक कहा गया है। किताब में धार्मिक असहिष्णुता के उदाहरणों को भी शामिल किया गया है।
हालांकि, NCERT ने इन बदलावों के कारणों या उद्देश्य पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इन बदलावों से विवाद की आशंका को देखते हुए NCERT ने किताब में एक विशेष नोट शामिल किया है, जिसमें लिखा है, “पिछले समय की घटनाओं के लिए आज किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए।” यह नोट संभावित विवादों को कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी देखे: CBSE New Rule: अब साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, 2026 से लागू होगा नियम