आगरा,16 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट में चंबल नदी खतरे के निशान के करीब पहुँच चुकी है। जिसके कारण 38 गाँव में अलर्ट जारी किया गया है।
चंबल नदी में 2 लाख क्यूसेक पानी के चलते आए उफान से क्षेत्र के 38 गाँव में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है की वे नदी किनारे न जाएं। साथ ही बचाव और राहत के लिए 8 बाढ़ चौकियाँ बनाई गईं हैं।
जानकारी के लिए आपको बतादें की चंबल नदी में आए उफान के मद्देनजर प्रशासन ने पिनाहट और कैंजरा घाट पर मोटरबोट का संचालन बंद करा दिया है और नदी से जुड़ने वाले कच्चे रास्ते और खादरों में नदी का पानी भर गया है। बतादें की 24 घंटे में नदी का जलस्तर 7 मीटर बढ़कर से 114 मीटर से 121 मीटर पर पहुँच गया, जो चेतावनी स्तर 127 मीटर से 6 मीटर नीचे है। खतरे का निशान 130 मीटर पर है।
चंबल नदी में आए उफान के चलते निचले इलाके के गोहरा, मऊ की मढ़ैया, रेहा, रानीपुरा, भटपुरा, झरनापुरा, भगवानपुरा, डगोरा, पुरा शिवलाल, उमरैठा पुरा, क्योरी बीच का पुरा गांवों में रतजगा के हालात पैदा हो गए हैं। रेहा के प्रधान अजय कौशिक, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, भगवान पुरा के प्रधान बच्छराज सिंह, गोहरा के राकेश यादव, गुढ़ा के हजूरी ने बताया कि ग्रामीण चंबल नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर प्रशासन ने हल्का लेखपालों को गाँव में ही स्टे करने और नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़े: UP News: शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर सकुशल वापसी पर सीएम योगी ने दी बधाई