महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी तस्वीर 1.7 करोड़ रुपये में हुई नीलाम, क्यों खास है यह पेटिंग?

by Manu
महात्मा गांधी पेटिंग

Mahatma Gandhi Portrait: लंदन में मंगलवार को महात्मा गांधी की एक दुर्लभ ऑयल पेटिंग की नीलामी हुई, जो उनकी एकमात्र ऐसी तस्वीर मानी जाती है, जिसमें वे खासतौर पर पोर्ट्रेट मोड में बैठे थे। इस पेटिंग को ब्रिटिश कलाकार क्लेयर लीटन ने बनाया था और इसे “पोर्ट्रेट ऑफ महात्मा गांधी” नाम दिया गया। लंदन के बोनहम्स नीलामी घर में हुई ऑनलाइन नीलामी में यह पेंटिंग 152,800 पाउंड (लगभग 1.7 करोड़ रुपये) में बिकी, जो अनुमानित कीमत 57-80 लाख रुपये से तीन गुना अधिक है।

क्यों खास है यह पेटिंग?

यह पेंटिंग 1931 की है, जब महात्मा गांधी दूसरी राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के लिए लंदन गए थे। उस समय क्लेयर लीटन मशहूर राजनीतिक पत्रकार हेनरी नोएल के साथ रिलेशनशिप में थीं, जो भारत की आजादी के समर्थक थे। हेनरी के जरिए लीटन की गांधी जी से मुलाकात हुई, और उन्होंने गांधी जी के सामने बैठकर यह खूबसूरत ऑयल पेंटिंग बनाई। गांधी जी को भी यह पेंटिंग बहुत पसंद आई थी। 94 साल बाद इस ऐतिहासिक पेंटिंग की नीलामी ने दुनिया भर में ध्यान खींचा है।

ये भी देखे: महाराष्ट्र सरकार ने खरीदा राजे रघुजी भोसले की तलवार, लंदन में हुई थी नीलामी

You may also like