IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चोटिल स्पिनर शोएब बशीर की जगह बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को शामिल किया गया है। बशीर बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए पांच तेज गेंदबाजों को चुना है, जबकि डॉसन एकमात्र स्पिनर हैं। तेज गेंदबाज जैमी ओवरटन और सैम कुक को टीम से बाहर कर दिया गया है।
35 वर्षीय लियाम डॉसन ने जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। पिछले दो सालों में उन्होंने हैम्पशायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और 2023 व 2024 में पीसीए प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
इंग्लैंड की चौथे टेस्ट के लिए टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
ये भी देखे: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इस खतरनाक गेंदबाज की हुई वापसी