Muzaffarpur News: नदी में नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, एक की शव बरामद

by Manu
मौत

मुजफ्फरपुर, 14 जुलाई 2025: मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर नदी में नहाने के दौरान डूबने की घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है।

मीनापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को नहाने के दौरान 13 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र रमेश राय, निवासी मीनापुर, की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सुमित को नदी से निकाला और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना सरैया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव में रविवार को हुई, जहां एक युवक नहाने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूब गया। उसकी पहचान 20 वर्षीय रवि साह पुत्र रामचंद्र साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज धारा के कारण युवक का अभी तक पता नहीं चल सका। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि रवि अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, जब वह गहरे पानी में चला गया।

ये भी देखे: Muzaffarpur News: लॉक-अप में संदिग्ध मौत से हंगामा, पुलिस पर पिटाई और रिश्वत मांगने का आरोप

You may also like