यूपी,14 जुलाई, 2025: पुराणों में कहा गया है की सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है। कहा जाता है की सावन महीने के सभी सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है। आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों और शिवालयों में आज भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी है। सभी भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में आए है। सभी मंदिर और शिवालय में चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहें हैं।
भोले बाबा का होगा भव्य शृंगार
शिवालयों में आज सुबह से ही भक्तों ने आना शुरू कर दिया। सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए बाबा का भांग व मेवे से शृंगार किया गया। इसके बाद बाबा का भस्म आरती से शृंगार किया जाएगा। उसके बाद भक्तों के जलाभिषेक के लिए पट खोल दिए जाएंगे।
भक्तों की लगी लंबी-लंबी कतारें
सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की आवाजाही लगी हुई है। लंबी-लंबी कतारों में लगकर भक्त भोले बाबा के दर्शन-पूजन कर रहे है। इसके अलावा शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। हर-हर महादेव के जयकारों से सारे शिवालय गूंज रहे है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी भीड़
वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में शिव के दर्शन के लिए शिवभक्त पहुँचे है। लंबी कतारें मंदिरों में लगी हुई हैं। मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच 14 लोगों की मौत, 47 जिलों में रेड अलर्ट जारी