उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच 14 लोगों की मौत, 47 जिलों में रेड अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
मौत

लखनऊ,14 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के इस दौर में बारिश के साथ प्राकृतिक आपदाएँ भी कहर बनकर टूट रहीं हैं। बतादें की बीते 24 घंटों में बिजली गिरने, सांप के काटने और पानी में डूबने के कारण राज्य के 10 जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएँ भी हुईं। जिनमें करीब 7 लोगों की मौत हो गई। गोरखपुर में 2 लोगों की मौत, कुशीनगर में एक व्यक्ति की मौत जौनपुर,चंदौली, रायबरेली और कानपुर देहात जिले में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

सर्पदंश के कारण 4 लोगों की गई जान

बारिश के दौर के चलते सांपों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे सांप काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसमें गाजीपुर में सांप क्र काटने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं प्रतापगढ़ और चंदौली में भी एक -एक व्यक्ति की मौत हुई है।

डूबने के कारण 3 लोगों की मौत

बारिश के चलते डूबने के मामले भी लगातार सामने आ रहें हैं। डूबने के कारण चित्रकूट 2 लोगों की मौत हो गई। साथ ही बांदा में भी 1 व्यक्ति की जान डूबने के कारण हुई।

47 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की बुंदेलखंड के जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा में हुई जनहानि पर बेहद दुख जाहिर किया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक मदद दी जाए।

प्रशासन ने की लोगों से अपील

– बाढ़ या पानी भरे इलाकों में जाने से बचें
– सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं
– सरकारी चेतावनियों और अलर्ट पर ध्यान दें
– बिजली गिरने के समय खुले में ना जाएं, पेड़ के नीचे ना खड़े हों

यह भी पढ़े: UP News: सीएम योगी ने सावन माह के पहले सोमवार की शिव भक्तों को दी शुभ कामनाएँ

You may also like