उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, कई जिलों का हाल बेहाल

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

यूपी,14 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। बतादें की यूपी के बुंदेलखंड और उसके आस पास के जिलों में औसत से दो से तीन गुना ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है।

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, ललितपुर जिले में सर्वाधिक 603.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, महोबा और झांसी जैसे जिलों में भी सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई ज़िले के लोग अब भी भारी बारिश के इंतजार में हैं। अंबेडकर नगर में सामान्य से 74% कम, बलिया में 75% कम और आजमगढ़ में 66% कम, बारिश हुई है। देवरिया और कुशीनगर में स्थिति ओर भी ख़राब बताई जा रही है, जहाँ सामान्य से क्रमशः 96% और 82% कम बारिश दर्ज़ की गई है।

प्रदेश की औसत दैनिक बारिश 14.6 मिमी रही है। हालांकि, संचयी बारिश सामान्य से 7% ज़्यादा है। यह आंकड़े राज्य के अंदर बारिश के भारी अंतर को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़े: UP News: खुशी से खिल उठे चेहरे, अभ्यर्थियों को इन विभागों में मिली नाैकरी

You may also like