UP News: खुशी से खिल उठे चेहरे, अभ्यर्थियों को इन विभागों में मिली नाैकरी

by Nishi_kashyap
पेट्रोल पंप

गुरदासपुर,13 जुलाई, 2025: पंजाब के गुरदासपुर जिले से हैरान कर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की गुरदासपुर जिले के गाँव भुंबली में स्थित एक पेट्रोल पंप से जिप्सी सवार कुछ ठग 2,450 रुपये का पेट्रोल डलवाकर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही की इन ठगों और उनकी गाड़ी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक ने इन तस्वीरों को वायरल करते हुए ऐलान किया है कि यदि कोई इन ठगों की पहचान या जानकारी देगा उसे ₹5000 का नकद इनाम दिया जाएगा।

पेट्रोल पंप मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इन युवकों ने पहले तेल डलवाया और फिर पेट्रोल भरवाने के बाद गूगल पे के जरिए भुगतान करने का झूठा नाटक किया। जैसे ही पेट्रोल डल गया, वे बहाना बनाकर तुरंत मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े: हरियाणा के इस गाँव में गंदा पानी सप्लाई होने के कारण बिगड़ रही लोगों की सेहत

You may also like