हरियाणा के इस गाँव में गंदा पानी सप्लाई होने के कारण बिगड़ रही लोगों की सेहत

by Nishi_kashyap
गंदा पानी

कैथल,13 जुलाई, 2025: कैथल जिले के गाँव बाबा लदाना में पानी की पाइप लाइन लीक होने के कारण घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिसकी वजह से लोग उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 45 से 50 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। जिनमें से 32 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गंदे पानी से लोगों को हो रही परेशानी

गंदे पानी के पीने से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार होते जा रहें हैं। ग्रामीण दीपू ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी माँ, दो बहनें, चाची व भाई शहर के निजी अस्पताल में दाखिल है। सभी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द होने के साथ-साथ पेशाब रुकने की समस्या हो गई है। उनका कहना है की उन्हें ये दिक्क़ते गंदा पानी पीने के कारण हुई है।

एक सप्ताह से गंदा पानी पी रहे गाँव के लोग

गाँव में उल्टी व दस्त के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया की पिछले एक सप्ताह से लोग गंदा पानी पी रहे हैं, लेकिन पब्लिक हेल्थ की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गाँव में करीब तीन जगहों पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हैं, इस कारण नालियों का गंदा पानी घरों में आ रहा है।

यह भी पढ़े: Haryana News: हरियाणा के इस जिले के खेतों में मिला चांदी का खजाना

You may also like