Haryana News: हरियाणा के इस जिले के खेतों में मिला चांदी का खजाना

by Nishi_kashyap
चांदी का खजाना

कुरुक्षेत्र,13 जुलाई, 2025: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लाडवा के निवारसी गाँव में खेतों में काम कर रहे मजदूरों को मिट्टी से चांदी के पुराने सिक्के मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद पूरे गाँव में इन सिक्कों की तलाश के लिए खुदाई की होड़ मची हुई है।

शिव मंदिर की मिट्टी से मिले चांदी के सिक्के

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गाँव के प्राचीन शिव मंदिर से मिट्टी निकाली गई थी जिसे पास के रास्ते में डाला गया था। इस मिट्टी के संपर्क में आए खेतों में काम कर रहे मजदूरों को सालों पुराने चांदी के सिक्के मिले। जैसे ही इस बात की सुचना गांव में फैली, लोगों की भीड़ मौके पर पहुँच गई और सिक्कों की तलाश में जुट गई। बतादें की ग्रामीणों ने दावा किया है की कई लोगों को चांदी के सिक्के मिले हैं, जबकि कुछ ने तो करीब दो किलो चांदी मिलने की बात भी कही है। हालांकि, इन दावों की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रशासन और पुरातत्व विभाग बेखबर

हैरान कर देने वाली बात ये है की इस पूरी घटना की जानकारी न तो जिला प्रशासन को है और न ही पुरातत्व विभाग को। लाडवा के नायब तहसीलदार ने भी ऐसी किसी जानकारी से साफ़ मना कर दिया है। इस बीच, विशेषज्ञों का कहना है की अगर वाकई सिक्के प्राचीन हैं, तो यह मामला पुरातात्विक दृष्टि से बेहद जरूरी हो सकता है और इसकी जाँच भी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े: Punjab News: श्री दरबार साहिब वाले रास्ते की दुकानदारों के लिए जारी हुए सख्त आदेश

You may also like