आगरा,13 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दाैरान अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना।
आगरा कैंट स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में हुए कार्यक्रम के आयोजन में पाँच विभागों में 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। अभियर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ़ झलक रही थी।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के वादे को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित कर 51 हजार को नियुक्ति पत्र दिया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में 22, डिफेंस में 7, आगरा में रेलवे में 60, डाक विभाग में 6 और बैंक में 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया है। इसके अलावा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना गया। डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़े: Punjab News: जालंधर के इस इलाके के लोगों की बढ़ी परेशानी! पढ़ें पूरी ख़बर