Punjab Politics: पूर्व विधायक अमरजीत सिंह AAP से निष्कासित, जाने क्या है वजह?

by Manu
अमरजीत सिंह

रूपनगर, 12 जुलाई 2025: आम आदमी पार्टी ने रूपनगर के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अमरजीत सिंह नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव संदोआ के रहने वाले हैं। 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर रूपनगर से विधायक बने थे। उस समय वे दिल्ली में ट्रांसपोर्टर के तौर पर काम करते थे।

2019 में, पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह की अगुवाई में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि, 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर फिर से आम आदमी पार्टी में वापसी की थी, इसे अपनी सबसे बड़ी गलती बताते हुए। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने विरोध जताया, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के कहने पर चुप हो गए ताकि पार्टी की छवि खराब न हो।

हाल ही में, रूपनगर में एक सड़क हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ हुए धरने में अमरजीत सिंह ने फिर से विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया।

ये भी देखे: Punjab Politics: अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ये दो दिग्गज नेता

You may also like