UP News: झमाझम बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी

by Nishi_kashyap
मूसलाधार बारिश

हमीरपुर,11जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश से जहाँ लोगों को राहत मिली है वहीं मूसलाधार बारिश से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। बतादें की उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 1 घंटे की हुई तेज बारिश के कारण जिला मुख्यालय के कई इलाके जलमग्न हो गए। आज लगातार 1 घंटे तक बारिश हुई है, जिस कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

वहीं तेज़ बारिश के कारण मुख्यालय के प्रधान डाकघर समेत कांशीराम कॉलोनी, डिग्गी की सड़क और गलियों में पानी भर गया। पुलिस लाइन,पोस्ट ऑफिस, VIP जजी रोड में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इसी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं फुटफाथ पर लगी सब्जी की दुकान भी बारिश से लबालब हो गई। हालाँकि बारिश से आम जनमानस को भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन जलभराव के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है।

यह भी पढ़े: UP News: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ़्तार

You may also like