नोएडा,11 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की पिछले 48 घंटों में पुलिस ने कई मुठभेड़ों में 12 बदमाशों को हिरासत में लिया है। इन मुठभेड़ों में 6 बदमाश घायल बताए जा रहें हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, कार, पिस्तौल, कारतूस, नकदी व् अन्य सामान जब्त किया है। दनकौर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह एक मुठभेड़ में पंकज और सतबीर नाम के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिन पर लूट, हत्या और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
बिल्ला समेत 6 बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 39 थाने की टीम ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद सुमित उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बिल्ला के पैर में गोली लगी थी। उसके साथ 4 बदमाश, प्रवीण उर्फ शूटर, कोविड, अनुपम उर्फ चिकना और शाहनवाज उर्फ नन्नू भी थे, जो मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके अलावा इसी रात सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने मैनपुरी निवासी 34 वर्षीय अशरफ उर्फ अजय को भी गिरफ्तार किया, जो मुठभेड़ में घायल भी हुआ। उसके 2 साथी, एटा के आरिफ और सलमान उर्फ आसिफ, भी मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए।
रवि और तेरा भी पुलिस कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार
बुधवार दोपहर सेक्टर 24 थाना पुलिस ने दिल्ली के मयूर विहार निवासी रवि को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान रवि के पैर में गोली लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात सेक्टर 49 थाना इलाके में एक और मुठभेड़ हुई, जिसमें सुशील कुमार उर्फ तेरा घायल हो गया। नोएडा पुलिस की लगातार कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ कड़ी लड़ाई का हिस्सा है। बतादें की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है
यह भी पढ़े: UP News: परिवहन विभाग ने स्कूलों को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला ?