UP News: परिवहन विभाग ने स्कूलों को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला ?

by Nishi_kashyap
परिवहन विभाग

लखनऊ,11 जुलाई, 2025: राजधानी लखनऊ से स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की परिवहन विभाग ने लखनऊ में 300 स्कूलों को नोटिस जारी किया है जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। RTO ने नोटिस जारी कर कहा कि हर एक विद्यालय जुलाई माह के अंत तक निष्प्रयोज्य वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करवाने की प्रक्रिया पूरी करलें। वाहनों का पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई पूरी करलें। बच्चों को ले जाने वाले स्कूली वाहन पूरी तरह से फ़िट होने चाहिए यदि नोटिस मिलने के बावजूद भी वाहन चलते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस जारी कर विभाग ने दी सख्त चेतावनी

विभाग ने नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी है कि यदि 15 साल पुराने वाहन सड़क पर दौड़ते मिले, तो उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है की स्कूलों में ऐसे वाहनों का संचालन नहीं होना चाहिए। यदि फिर भी ऐसे वाहन सड़कों पर दिखाई दिए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो

जुलाई महीने के अंत तक स्कूलों को अपने सभी निष्प्रयोज्य वाहनों का पंजीकरण निरस्त कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही हर स्कूल को एक महीने के अंदर अपने स्तर पर परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करनी होगी, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े: UP News: कांवड़ यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने लिया बड़ा फैसला

You may also like