समिक भट्टाचार्य बने पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष, हुआ ऐलान

by Manu
समिक भट्टाचार्य

कोलकाता, 3 जुलाई 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। वह 2026 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। कोलकाता के साइंस सिटी में आयोजित एक सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। 61 वर्षीय भट्टाचार्य को निर्विरोध चुना गया, क्योंकि बुधवार दोपहर तक कोई अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

अध्यक्ष बनने के बाद भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन में बंगाल की संस्कृति, बहुलवाद और विरासत खतरे में है। 2026 का विधानसभा चुनाव बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता भ्रष्ट टीएमसी सरकार के कुशासन को खत्म करने का मन बना चुकी है। भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है, बल्कि हिंसा और सांप्रदायिकता की राजनीति का विरोध करती है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने भट्टाचार्य के चुने जाने पर कहा, “यह एक सतत रिले रेस है। पहले मैं इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहा था, अब समिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में यह जारी रहेगी। हम ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे।”

ये भी देखे: बंगाल चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला BJP छोड़ TMC में हुए शामिल

You may also like