पटना, 01 जुलाई 2025: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (JPNI) को कुछ दिन पहले ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। जिसके बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। हालांकि, जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई। पटना की नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), दीक्षा ने मंगलवार को बताया कि धमकी मिलने के बाद तुरंत एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए।
उन्होंने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है, और अब हम ईमेल के आईपी एड्रेस का पता लगाने के साथ-साथ भेजने वाले की तलाश कर रहे हैं।” आर्थिक अपराध इकाई का साइबर सेल भी इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके। हाल के दिनों में देश के कई हवाई अड्डों को ऐसी फर्जी धमकियों दी गई है।
ये भी देखे: Patna Airport Terminal: पटना एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन