UP News: आज आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

by Nishi_kashyap
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

गोरखपुर,01 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर हैं। द्रौपदी मुर्मू आज यानी मंगलवार को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगी व् कई ओर कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गोरखपुर में स्वास्थ्य-संस्कृति के नवयुग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार को 268 करोड़ रुपये की लागत से पिपरी, भटहट में बने ‘‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, उप्र” का उद्घाटन करेंगी। इस शुभ अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी उनका स्वागत करेंगे।

‘गोरखपुर में स्वास्थ्य-संस्कृति के नवयुग का आरंभ हो रहा है’

इस मौके पर उप्र सरकार के आयुष व खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और स्थानीय सांसद रवि किशन शुक्ला समेत कई विशेष अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी ने मंगलवार सुबह अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, ‘‘गोरखपुर में स्वास्थ्य-संस्कृति के नवयुग का आरंभ हो रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय’ के लोकार्पण से स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग का सूत्रपात होगा।”

ये बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह विश्वविद्यालय चिकित्सा-शिक्षा के केंद्र के साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य-दर्शन का प्रकाश-स्तंभ बनेगा।” इस पीठ का शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत योगदान है। मुख्यमंत्री योगी ने एक ओर पोस्ट में कहा की, ‘‘शिक्षा सभ्य, सुसंस्कृत और समर्थ समाज की आधारशिला होती है।

यह भी पढ़े: UP Weather Update: 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! जानिए एक जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

You may also like