Himachal News: HRTC के वॉशर बॉय की करंट लगने से दर्दनाक मौत

by Nishi_kashyap
वॉशर बॉय

मंडी, 30 जून 2025: हिमाचल प्रदेश में एक दुखद घटना का मामला सामने आया है। बतादें की हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशाप में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे के करीब की है जब वह ड्यूटी पर तैनात था।काम करते समय उसे अचानक करंट लग गया और वह इकट्ठे हुए बारिश के पानी में गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कर्मचारी की पहचान पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अरठीं तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पवन सिंह एच.आर.टी.सी. की वर्कशाला में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की जुलाई महीने में सेवानिवृत्ति थी। लेकिन उससे पहले ही ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ए.एस.पी. मंडी सागर चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एच.आर.टी.सी. के वॉशर बॉय की करंट लगने से मौत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े: Chandigarh News: सुखना झील पर घूमने वाले हो जाइए सावधान! आपके होश उड़ा देगी ये खबर 

You may also like