अंबाला, 30 जून 2025: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय और RJD नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। गोपाल राय के “प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा करने” वाले बयान पर विज ने तंज कसते हुए कहा, “चींटी चली पहाड़ चढ़ने,” यानी वे असंभव कोशिश कर रहे हैं।
विज ने सवाल उठाया कि क्या किसी के घर में घुसकर कब्जा करना आप की फितरत और शिष्टाचार है? उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी हरकतें और ज्यादा उछलकूद ठीक नहीं है। साथ ही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि अगर हिम्मत है, तो कोर्ट में जाकर जवाब दें।
वहीं, तेजस्वी यादव के वक्फ बोर्ड को लेकर दिए बयान पर विज ने कहा कि तेजस्वी वक्फ बोर्ड को नहीं, बल्कि संसद को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड का एक्ट संसद में पास हो चुका है, ऑनलाइन साइट बन गई है, और सभी रिकॉर्ड उस पर दर्ज हो रहे हैं। विज ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा ही नहीं है।
ये भी देखे: अनिल विज ने 15 दिन से खराब ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदलने पर जेई को किया सस्पेंड