चंडीगढ़, 30 जून 2025: पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में बारिश और बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। लोग बड़ी संख्या में सुखना झील पर घूमने के लिए जा रहे हैं, लेकिन सोमवार को लोगों का दिल दहल गया जब उन्होंने झील पर कई फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। इतने बड़े अजगर को देखकर लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।
इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया गया और फिर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
इस समय मानसून का दौर जारी है। सुखना झील के आसपास जंगली इलाका होने के कारण सांपों का निकलना आम बात है। आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है क्यूंकि ये खतरनाक साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: भूस्खलन का कहर ! भूस्ख़लन के कारण हिमाचल का ये हाईवे हुआ बंद