बरेली, 30 जून 2025: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार सुबह करीब दस बजे विशेष वायुयान से उत्तरप्रदेश के बरेली पहुँच चुकी है। त्रिशूल एयरबेस पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका भव्य स्वागत किया। बतादें की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू यहाँ करीब एक घंटा 40 मिनट ठहरेगी। इस दौरान वह इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया है। त्रिशूल एयरबेस से लेकर आईवीआरआई तक रूट पर भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

PAC की 4 कंपनियां
जानकारी के लिए आपको बतादें की ड्रोन कैमरों की मदद से भी रूट की निगरानी की जा रही है। साथ ही खुफिया एजेंसियाँ भी हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
यह रहेगा राष्ट्रपति का शेड्यूल
सुबह 9:50 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू त्रिशूल एयरबेस पहुँची। इसके बाद उन्होंने सुबह 10:10 बजे वह आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। सुबह 11:10 बजे वे वापस त्रिशूल एयरबेस के लिए रवाना होंगी और 11:30 बजे गोरखपुर के लिए उड़ान भरेंगी।
खाने-पीने की चीजों की जाँच पर फोकस
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को परोसे जाने वाले खाने व पेय पदार्थों की जाँच के लिए एफएसडीए की टीम तैनात की गई है। इसके अलावा आयोजन स्थल से लेकर एयरबेस तक सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। / पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

तैयारियाँ पूरी, कोई चूक नहीं: डीएम
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियाँ समय से पहले पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक, सफाई और आयोजन स्थल की व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का यह दौरा बरेली के लिए गौरव का क्षण है। उनके आने की खुशी में शहरवासियों ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया।
यह भी पढ़े: UP News: घर के ताले टूटे न कुंडी, नकदी समेत लाखों रूपये का सोना चोरी कर चोर हुए फ़रार