Punjab Politics: आज होगी शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक

by Manu
सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 30 जून 2025: शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नई गठित 31 सदस्यीय कोर कमेटी की पहली बैठक आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय में होगी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

दो दिन पहले घोषित इस कमेटी में वरिष्ठ नेताओं के साथ कई नए चेहरों को शामिल किया गया है, ताकि पार्टी में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन बना रहे। यह कमेटी पार्टी की नीति निर्माण की सर्वोच्च इकाई होगी, जो चुनावी रणनीतियों, संगठनात्मक सुधारों और जनसंवाद कार्यक्रमों की दिशा तय करेगी।

ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: सुखबीर बादल बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष

You may also like