UP News: घर के ताले टूटे न कुंडी, नकदी समेत लाखों रूपये का सोना चोरी कर चोर हुए फ़रार

by Nishi_kashyap
चोरी

आगरा, 30 जून 2025: उत्तरप्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की आगरा के सदर थाना इलाके में चोरों ने एक घर से 40 लाख रुपये के सोने की चोरी को अंजाम दिया। हैरान कर देने वाली बात ये है की घर के न ताले टूटे मिले और न ही कुंडी। चोरी का ऐसा तरीका जानकर पुलिस भी हैरान है।

उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक घर से चोर करीब 40 लाख रुपये के सोने समेत 1.25 लाख रुपये की नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि घर के न ताले टूटे और न ही कुंडी। ऐसे में सवाल ये उठता है की चोर घर के अंदर कैसे घुसे, कैसे बाहर। चोरी का ये हैरान कर देने वाला मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है।

मुस्तफा क्वार्टर, सदर निवासी मनोज कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि खेत पर पंप खराब था। वह पाँच जून को उसे ठीक कराने गए थे। उसके बाद पत्नी और बच्चों को भी गाँव ले गए।

घर की पहली मंजिल पर जली थी लाइट

घर के दरवाजे पर ताला लगा था। वे चाबी पड़ोसी को देकर गए थे। उसने बताया की वे शनिवार रात 8 बजे लौटकर आए। दरवाजे का ताला खोलकर घर के अंदर गए। जब घर के अंदर जाकर देखा तो फर्श पर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी। उसने बताया की घर की पहली मंजिल पर लाइट जली हुई थी। चोर एक किलो चांदी और 1.25 लाख की नकदी समेत करीब 40 लाख का सोना लेकर चले गए। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है की इस मामले में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।

चोर घर में कैसे घुसे, बना पहेली

मनोज कुमार ने बताया की उनके घर के अंदर जाने का एक ही दरवाजा है। जहाँ ताला लगा था। जब वह अपने परिवार के साथ घर लौटा तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोर घर के अंदर कैसे घुसे, यह पहेली बना हुआ है।

यह भी पढ़े: UP News: गोरखपुर में आज आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम

You may also like