Punjab News: युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन हड़पने के आऱोप में 3 आरोपी गिरफ़्तार

by Nishi_kashyap
मारपीट

लुधियाना, 29 जून 2025: पंजाब के लुधियाना से एक 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना जोधेवाल की पुलिस ने युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाँच अधिकारी थानेदार सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को कन्हैया लाल निवासी गुरु विहार ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 28 जून की सुबह 6 बजे उसका बेटा प्रदीप कुमार (18) गहलेवाल की ओर जा रहा था।

इसी बिच सामने से अचानक मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक आए जिन्होंने उसके लड़के के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। जाँच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह गोपी वासी इंदिरा कॉलोनी, जशनदीप सिंह जशन वासी इंदिरा कॉलोनी,दिव्यांशु गोलू वासी जगीरपुर रोड के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े: Punjab News: गैंबलिंग के खिलाफ पंजाब पुलिस की सख़्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

You may also like