चंडीगढ़, 27 जून 2025: हरियाणा के युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है जानकारी के लिए आपको बतादें की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जल्द ही ग्रुप डी के लगभग 7500 पदों पर भर्ती करेंगे। बतादें की सीएम नायब सैनी वीरवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अवश्यक निर्णयों की जानकारी देने के लिए बुलाई गई पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान सी.ई.टी. परीक्षा के बारे मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल सी.ई.टी. परीक्षा के लिए करीब 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
उन्होंने जानकरी देते हुए बताया की पिछले साल यह संख्या 11 लाख थी। उन्होंने बताया की सरल पोर्टल के सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण कुछ परेशानियाँ आई थी, लेकिन फिर भी 3 लाख से ज्यादा युवाओं ने पोर्टल से सी.ई.टी. के लिए पंजीकरण किया है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की की जो युवा जाति प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए हैं वे परीक्षार्थी भी परीक्षा दे सकेंगे।
यह भी पढ़े: Chamba News: ढाबे में लगी भीषण आग ! आग पर काबू पाने के प्रयास में बुरी तरह झुलसा ढाबा संचालक