SYL विवाद: हरियाणा और पंजाब सरकार को आदेश जारी, जल विवाद पर फिर होगी बैठक

by Nishi_kashyap
जल विवाद

चंडीगढ़, 27 जून 2025: पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहा जल विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जानकारी के लिए आपको बतादें की केंद्र सरकार ने सतलुज-यमुना लिंक नहर के जल बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की बड़ी पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक करने के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक 10 जुलाई के करीब दिल्ली में हो सकती है।

इससे पहले मई माह में सुप्रीम कोर्ट पंजाब और हरियाणा को इस मामले को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले जल शक्ति मंत्री को इस मामले में मुख्य मध्यस्थ नियुक्त किया गया था और उनसे कहा था कि वे इस मामले में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ जिससे जल्द से जल्द यह विवाद खत्म हो। इस पर सीआर पाटिल ने कहा की, विवाद को सुलझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: UP News: करंट की चपेट में आने से 10 साल की मासूम बच्ची की मौत

You may also like