36
बस्ती, 27 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दुखद भरी घटना सामने आई है। बतादें की एक दस वर्ष की मासूम बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नगर क्षेत्र पिपरा गौतम निवासी रामभगत की बेटी शालू बाजार गई थी। इस दौरान वहाँ से लौटते समय बच्ची रास्ते में लगे विद्युत पोल में लगे अर्थिंग वायर की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल घटना की जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़े: UP News: सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड़ पर स्वास्थ्य विभाग