UP News: सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड़ पर स्वास्थ्य विभाग

by Nishi_kashyap
कांवड़ यात्रा

यूपी, 27 जून 2025: सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। जानकारी के लिए आपको बतादें की कावड़ यात्रा को लकेर स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संवेदनशील कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार की सुविधा के साथ ही अलग से इमरजेंसी वार्ड बनाए जाएंगे।

चिकित्सा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने एसजीपीजीआई, सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सीएमओ-सीएमएस, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सैफई के आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय को इस बारे सुचना जारी कर दी है। उन्होंने सभी को अलर्ट करते हुए तीन दिन में सारी व्यवस्थाएँ पूरी करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभागों में दवाओं का इंतजाम, इमरजेंसी सेवाएँ, स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती, उपकरणों को जाँच आदि के कड़े इंतजाम करने को कहा है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुँचाने और उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े: इन कर्मचारियों के खिलाफ पंजाब सरकार करेगी बड़ी कार्रवाई ! जानें क्या है पूरा मामला ?

You may also like