27
पंजाब, 27 जून 2025: पंजाब की मान सरकार इन डिफॉल्टर सरकारी कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। अब पंजाब सरकार कोऑपरेटिव बैंकों से कर्ज़ लेकर डिफॉल्टर बने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। ऐसे कर्मचारियों से सरकार ने बकाया वसूली करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग ने इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया हैं।
वे कर्मचारी जिन्होंने कर्ज़ लिया है लेकिन चुकाया नहीं है , उनकी बकाया राशि को सीधे उनके वेतन, पेंशन या रिटायरमेंट लाभ से काटा जाएगा। इसके लिए सहकारी विभाग और कोऑपरेटिव बैंक डिफॉल्टर इन कर्मचारियों की सूची डायरेक्टोरेट और लेखा विभाग को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: पंजाब सरकार का कड़ा रूख़ ! इन अफसरों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस