जुलाना, 27 जून 2025: हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही कार्रवाइयों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बतादें की कुछ समय पहले उनके कई गानों को बैन कर दिया गया था। लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम से जुड़े पेज को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले भी मौसूम शर्मा का एक इंस्टाग्राम पेज निलंबित किया गया था। इस बड़ी कार्रवाई से न केवल उनको बल्कि उनके परिवार को भी तगड़ा झटका लगा है। मासूम शर्मा के भाई विकास आर्य ब्राह्मणवास ने इस बारे में मीडिया से बातचीत में जानकारी दी।
मासूम शर्मा के भाई विकास आर्य ने दी जानकारी
जानकारी के लिए आपको बतादें की यह पेज सालों से गायक मासूम शर्मा के संगीत, लाइव शॉ और व्यक्तिगत जिंदगी से जुडी जानकारी सांझा करता था। गायक मासूम शर्मा के भाई विकास आर्य ने इस बारे में बताया की उन्हें अब तक इस बारे में पता नहीं लग पाया है कि इंस्टाग्राम ने इन पेजों को निलंबित क्यों किया है। उनका कहना है की उन्हें न तो कोई चेतावनी दी गई और न ही कोई कारण बताया गया। उनकी टीम इस बारे में तकनीकी और कानूनी सलाह ले रही है और इंस्टाग्राम से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
मासूम शर्मा के कई मशहूर गानो को भी पहले किया गया था बैन
इसके अलावा सरकार ने इस साल हरियाणा में गन कल्चर और हिंसा को प्रमोट करने वाले गानों पर कार्रवाई की थी। जिसमें मासूम शर्मा के कई मशहूर गानों को बैन कर दिया गया था। जिन पर उन्होंने नराजगी भी जाहिर की थी।
यह भी पढ़े: UP Monsoon Update: बादल छाए रहने के बाद भी पश्चिमी यूपी में क्यों नहीं हो रही मॉनसूनी बारिश ?