लखनऊ, 25 जून 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने चार IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव का पदनाम दे दिया है। इनमें 1991 बैच के दो IAS अधिकारी, एल. वेंकटेश्वर लू और बीएल मीणा, शामिल हैं। वेंकटेश्वर लू समाज कल्याण विभाग में और मीणा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कार्यरत हैं। दोनों को अब अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
वहीं, 1992 बैच के नरेंद्र भूषण और अनुराग श्रीवास्तव को भी अपर मुख्य सचिव का पदनाम मिला है। नरेंद्र भूषण ऊर्जा विभाग और अनुराग श्रीवास्तव नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में तैनात हैं। नियुक्ति विभाग ने इन चारों अधिकारियों के पदनाम बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
हालांकि, 1991 बैच के अधिकारी राजेश कुमार सिंह को अभी अपर मुख्य सचिव का पदनाम नहीं दिया गया है। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद उन्हें कारागार समेत कई विभागों से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया था। इस साल 2 जनवरी को उन्हें होमगार्ड विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में तैनाती मिली है।
ये भी देखे: UP NEWS: उत्तर प्रदेश में 5 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला